जालंधर के पॉश एरिया श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में दरवाजा खुला देख घर में हथियार लेकर घुसा लुटेरा, बुजुर्ग के हाथ पर मारी दातर

- Advertisement -
Punjab Government

पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है। रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहाैल है।

जालंधर । जालंधर के पॉश एरिया श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में शुक्रवार दोपहर दरवाजा खुला देख एक लुटेरा घर में घुस गया। घर की महिलाओं ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिलाएं बाहर गेट की तरफ भागीं तो लुटेरे ने एक महिला को पीछे से पकड़ कर गेट के साथ खड़ा करके हाथ पर तेजधार हथियार (दातर) मार दिया। इससे 65 साल की नीलम गुप्ता के हाथ में कट लग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है। रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहाैल है।

यहां नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर छह कॉलोनियां बनी हैं। अलग-अलग रेजीडेंट्स बॉडी के प्रतिनिधियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि लुटेरे को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और लूटे हुए मोबाइल के साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment