जालंधर में यूथ अकाली दल का कांग्रेस पर हमला: पुतला फूंककर बोले- सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वालों से रहें दूर

जालंधर जालंधर में शिरोमणि अकाली दल (शहरी) के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हुड्डा परिवार और दिनेश टाइटलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्लाक टावर चौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। अकाली दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का परिवार 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को अपना आदर्श बता रहा है, जिससे दुनियाभर के सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं।

अकाली दल के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता हुड्डा परिवार और दिनेश टाइटलर 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को अपना आदर्श और रोल मॉडल मान रहे हैं, जिससे पूरी सिख कौम और दुनियाभर में बैठे सिखों के हिरदे पूरी तरह से छलनी हुए हैं। अकाली दल के नेताओं ने पंजाब की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस पार्टी को अपने घरों में कभी न घुसने दें। भले ही इन्होंने सिखों को खत्म करने की लाख कोशिशें की हों, लेकिन सिख कौम कभी खत्म होने वाली नहीं है। इतिहास और दुनिया इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इसी के साथ चेतावनी दी गई कि अगर गांधी परिवार फिर से पंजाब में कोई यात्रा करने आता है, तो सिख कौम और पंजाब के लोग उसका पुरजोर विरोध करेंगे।

जालंधर यूथ अकाली दल के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह। - Dainik Bhaskarजालंधर यूथ अकाली दल के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह।

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर जताया कड़ा ऐतराज

अमृतवीर सिंह ने कहा कि सज्जन कुमार 1984 के सिख कत्लेआम का मुख्य दोषी है, जिसे देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) ने दोहरी सजा सुनाई थी और सजा के दौरान ही उसकी मौत हुई। ऐसे व्यक्ति को अपना रोल मॉडल और अच्छा इंसान बताना कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने 1984 में निर्दोष सिखों का कत्लेआम करवाया और नवयुवकों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा।

कांग्रेस को पंजाब में न घुसने देने की अपील अकाली दल के नेताओं ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसी ‘कातिल पार्टी’ को अपने घरों में न घुसने दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सिख कौम को खत्म करने की कोशिश करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। इसी दौरान गांधी परिवार की पंजाब यात्रा का भी कड़ा विरोध करने का ऐलान किया गया।

Share This Article
Leave a comment