अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर चला नगर-निगम का पीला पंजा: एक एकड़ में बनी कॉलोनी को जालंधर नगर-निगम  ने किया ध्वस्त

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर। जालंधर में नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर जेसीबी चला दी और उक्त कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि बस्ती शेख में स्थित लाल पहाड़ी एरिया के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे एक अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इसे लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए, मगर कोई काम नहीं रोका गया।

कॉलोनी ध्वस्त करते हुए नगर निगम की टीम
कॉलोनी ध्वस्त करते हुए नगर निगम की टीम
अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में डीलर ने गलत ढंग से मकान भी बनाया गया था, जिसे गिरा दिया गया। ये कार्रवाई जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर अजय, राजू माही और मोहिंदर की देखरेख में की गई है।

इसे लेकर निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में कॉलोनाइजर को भी मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉलोनी अवैध रूप से काटी गई और उसका नगर निगम के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई। कालोनी में प्लाटों की दीवार और सड़क को ध्वस्त कर दिया गया।

 

Share This Article
Leave a comment