हार्ट अटैक से हुई मौत : व्यक्ति के शव को कुत्तों ने नोचा;  सड़क पर पड़ा रहा, परिजन बोले-कई दिन से बीमार था

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर। जालंधर के नूरमहल इलाके में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव को आवारा कुत्तों ने नोच डाला। बाद में परिवार ने शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक की पहचान नूरमहल निवासी विवेक के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, विवेक पहले से बीमार चल रहा था। रविवार सुबह वह सैर करने के लिए घर से निकला था। एक धार्मिक स्थान के पास पहुंचने पर उसे हार्ट अटैक आया।

राहगीर ने देखकर की पहचान

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर लावारिस पड़े शव को आवारा कुत्तों ने नोंचना शुरू कर दिया। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने शव को देखकर विवेक की पहचान की और उसके परिवार को सूचना दी। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को घर ले जाकर विवेक का अंतिम संस्कार किया।

Share This Article
Leave a comment