जालंधर में चलती कार बनी आग का गोला, पंचायत सेक्रेटरी समेत दो लोग थे सवार

- Advertisement -

जालंधर– फिल्लौर-अट्टी रोड पर देर रात चलती कार में आग लग गई। आग लगने से पहले कार से धुआं उठने लगा, जिसके चलते अंदर बैठा एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। पास में पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने बेहोश व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने दोनों वाहन सवारों को बचा लिया था। लोगों ने बताया कि घटना के समय कार में पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह और मठड्डे कलां का पंचायती मेंबर सवार थे।

धुएं की चपेट में आने से पंचायत मेंबर बेहोश हो गया था। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

शुरुआती पड़ताल में कार के नंबर के आधार पर मिले पते से उसकी पहचान की गई।
पड़ताल में कार के नंबर के आधार पर मिले पते से उसकी पहचान की गई।

अमृतसर आरटीओ के नंबर वाली थी कार

शुरुआती पड़ताल में कार के नंबर के आधार पर मिले पते से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने बताया कि कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार अमृतसर नंबर सीरीज की है और उसके ऊपरी हिस्से पर सनरूफ था, जिससे यह लग्जरी कार लग रही थी। हालांकि, कार की कंपनी का पता नहीं चल पाया। कार फिल्लौर से अट्टी बड़ा गांव की ओर जा रही थी।

आस-पास के गांवों के सरपंच तुरंत मौके पर पहुंचे

इस मामले में गांव शाहपुर के सरपंच डॉ. अश्वनी कुमार शाहपुरी ने बताया कि जैसे ही उनके गांव के लड़कों ने सूचना दी, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई

उनके अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ी 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी। उनसे पहले गांव अट्टी के निवासी जसविंदर भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भी प्रशासन को सूचना दी थी, जिससे प्रशासनिक अमला समय पर घटनास्थल पर पहुंच सका।

धुएं की चपेट में आने से पंचायत मेंबर बेहोश हो गया था।
धुएं की चपेट में आने से पंचायत मेंबर बेहोश हो गया था।

सरपंच बोले- हीटिंग के चलते आग लगने की आशंका

सरपंच के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो कार आग की लपटों में घिरी हुई   थी। आग बुझाने की प्रक्रिया चल रही थी। वहां कार का ड्राइवर नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः अंदर हीटिंग या गाड़ी के गर्म होने के कारण आग लगी होगी और ड्राइवर खिड़की खोलकर बाहर निकल गया होगा। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

ASI बोले- आग लगने के कारणों की करेंगे जांच

फिल्लौर थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि यह कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह की है, जो फिल्लौर में ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कार गांव मथड्डा कलां में रहने वाले एक पंचायत मेंबर लेकर आ रहे  थे।

इस दौरान शॉर्ट सर्किट होने से कार से धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment