रामा मंडी फ्लाईओवर पर खराब ट्रक बना हादसे की वजह, टिप्पर ने दो पिकअप को मारी टक्कर; ड्राइवर घायल

- Advertisement -

जालंधर– जालंधर के रामा मंडी फ्लाईओवर पर आज सुबह करीब 6 बजे एक खराब ट्रक के चलते पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने दो पिकअप गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक पिकअप चालक घायल हो गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घायल चालक सुमन ने बताया कि वह गुरदासपुर की ओर जा रहे थे और तड़के करीब 5:30 बजे आगे सड़क पर सरिये से लदा एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण खड़ा था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी किनारे रोक ली थी और आगे निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी पीछे से आए टिप्पर ने उनकी और पास की गाड़ी को टक्कर मार दी। सुमन के अनुसार हादसे के समय उनकी गाड़ी में वे अकेले थे, जबकि दूसरी गाड़ी में दो लोग सवार थे; टक्कर में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, करीब 2.5 लाख रुपये का सोफा खराब हो गया और उनके शरीर व पैर में चोटें आईं।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई। एसएसएफ कांस्टेबल अमरदीप ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे एमडीटी (MDT) ऐप के जरिए हादसे की सूचना मिली थी और मौके पर सरिए से लदा ट्रक तकनीकी खराबी के कारण खड़ा मिला, हालांकि चालक का कहना था कि पार्किंग इंडिकेटर (डिप्पर) ऑन थे, पर ट्रक चलने की स्थिति में नहीं था।जालंधर में रामामंडी फ्लाइओवर पर हुआ एक्सीडेंट। - Dainik Bhaskarजालंधर में रामामंडी फ्लाइओवर पर हुआ एक्सीडेंट।

 

हाइड्रा क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे किया

इसके बाद एसएसएफ कांस्टेबल अमरदीप चड्डा और रणजीत सिंह ने हाइड्रा क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों व खराब ट्रक को किनारे करवाया और करीब 9 बजे तक यातायात सुचारू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी संबंधित थाने के जांच अधिकारी (IO) एएसआई हरीश कुमार को सौंप दी गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है, जबकि अगली शिफ्ट में कांस्टेबल राज सिंह व अन्य कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल ली।

Share This Article
Leave a comment