नकोदर– पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करने पर आंगनवाड़ी वर्करों को 19 लाख 64 हजार 350 रुपए का चेक दिया गया। नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान ने यह चेक सौंपा। सरकार ने प्रति फॉर्म 25 रुपए प्रोत्साहन राशि तय की थी।
योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए योग्य महिलाओं के फॉर्म भरने और उनका डेटा दर्ज करने का काम किया गया था।

नकोदर में कार्यक्रम दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी वर्कर।
विधायक बोलीं- सर्वर डाउन होने पर भी पूरा किया काम
विधायक इंदरजीत कौर मान ने कहा कि कई जगह सर्वर और इंटरनेट की दिक्कतों के बावजूद वर्करों ने छुट्टियों में भी काम किया और तय समय में रजिस्ट्रेशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि अब सीधे वर्करों के खातों में पहुंच रही है। सीडीपीओ नकोदर जोगिंदर कौर और आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की प्रधान परमजीत कौर ने विधायक से चेक लिया।
जताया सरकार का आभार
परमजीत कौर ने सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह पहली सरकार है, जिसने वर्करों का सम्मान किया है। उन्होंने विधायक इंदरजीत कौर मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे महिलाओं के हक में खड़ी रहती हैं और पूरी यूनियन उनके साथ है।


