नेडुम्बसेरी पुलिस के अनुसार, मार्टिन ने कथित तौर पर यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसका चश्मा टूट गया और उसकी दाईं आंख के पास चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि हाथापाई के दौरान, उसने कथित तौर पर अपनी बेल्ट निकाली और उसे यूसुफ के गले के चारों ओर कस दिया।
क्यों हुआ झगड़ा?
इसके साथ ही पुलिस ने शराब के नशे की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्हें शक है कि यह झगड़ा अहंकार के टकराव (ईगो क्लैश) की वजह से हुआ हो सकता है। पीड़ित के खिलाफ कोई जवाबी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है
मार्टिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया
एफआईआर के मुताबिक, जब यह घटना हुई, तब आरोपी सीट 30D पर बैठा था, जबकि यूसुफ सीट 31B पर था। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 118(1) खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जानबूझकर चोट पहुंचाने या गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी है।पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।