इसी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि परिवार के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के फोन बंद हैं और वे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला..
शिवसेना नेता के बेटे पर हमले का आरोप: मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप लगाया कि मेरा भाई शाम को खाना खाने के बाद गली में स्थित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए जा रहा था। तभी शिवसेना नेता नरेंद्र थापर के बेटा राम किशन ने 20-25 साथियों के साथ आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
साथियों सहित किया हमला: पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने साथियों सहित भाई पर पीछे से आकर हमला करना शुरु कर दिया था। तभी मुझे फोन आया कि भाई पर हमला हुआ है। लोगों ने बताया कि शिव सेना नेता नरेंद्र थापड़ के बेटे ने हत्या की है। तभी मौके पर पहुंच कर भाई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। पीड़ित ने बताया कि शिवसेना नेता थापड़ के 3 बेटे भी मौके पर थे।
आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई: प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर की हत्या करने वाले आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर दी। पुलिस ने टेक्निकल व ह्यूमन रिसोर्सेस की मदद से आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
एसीपी सेंट्रल घटनास्थल पर पहुंचे: देर रात तक एसीपी सेंट्रल ओंकार सिंह बराड़ खुद टीम के साथ मौके पर पहुंच कर क्राइम सीन के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे थे। ताकि वारदात के समय मौके पर मौजूद मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके सभी साथियों की पहचान कर उन्हें भी मामले में शामिल किया जाए।
परिवारों के बयानों पर हत्या का मामला दर्ज: एसीपी ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वारदात करने वाले कुछ आरोपियों को पारिवारिक सदस्य पहचानते हैं। परिवारों के बयानों पर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं सभी टीमें फील्ड में है, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रंजिश के चलते किया हमला, कोर्ट में चल रहा केस
मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप लगाया कि लक्की के छोटे बेटे को नशे पर लगाते थे। जिसको लेकर लक्की और नरेंद्र थापर के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर लक्की ने थापर और उसके बेटे के खिलाफ थाना-4 में शिकायत भी दी हुई थी। जिसका अभी भी कोर्ट में केस चलता है। उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 महीने से विवाद चल रहा है। इसके कारण आगे भी भाई और उसके पारिवारिक सदस्यों को मारने की धमकियां दी जा रही थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी का परिवार और हमारा परिवार भी एक ही मोहल्ले में रहता है। मोहल्ला निवासियों के सामने ही लक्की पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।


