पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, गुरप्रीत सिंह भुल्लर जालंधर और सतिंदर सिंह बने लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर

- Advertisement -

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के 31 वरिष्ठ अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह मामलों के विभाग (होम-1 शाखा) के अपर मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य के तीनों प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट—जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। नई तैनाती के अनुसार आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि जालंधर के पुलिस कमिश्नर रहे सतिंदर सिंह को स्वपन शर्मा की जगह लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है, वहीं अमृतसर के निवर्तमान कमिश्नर हरमनबीर सिंह को डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर और स्वपन शर्मा को डीआईजी रोपड़ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एडीजीपी नौनिहाल सिंह को इंटरनल विजिलेंस सेल के साथ-साथ स्टेट आर्म्ड पुलिस जालंधर कैंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि जगदाले नीलांबरी विजय को आईजीपी जालंधर रेंज, नवीन सिंगला को डीआईजी फरीदकोट रेंज, हरजीत सिंह को डीआईजी बठिंडा रेंज, स्नेहदीप शर्मा को डीआईजी फिरोजपुर रेंज और अमनीत कोंडल को डीआईजी पटियाला रेंज तैनात किया गया है। जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव करते हुए कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं, जिनमें सुरेंद्र लांबा को संगरूर, चरणजीत सिंह को लुधियाना ग्रामीण, अंकुर गुप्ता को फरीदकोट, अश्विनी गोत्याल को फिरोजपुर, वत्सला गुप्ता को एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को अमृतसर ग्रामीण, तुषार गुप्ता को गुरदासपुर, अजय गांधी को तरनतारन, मनिंदर सिंह को रोपड़, भूपिंदर सिंह को मालेरकोटला और हरकमलप्रीत सिंह खख को जालंधर ग्रामीण का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। साथ ही रवजोत ग्रेवाल को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो एसएएस नगर लगाया गया है, जबकि पीपीएस अधिकारी कंवलप्रीत सिंह, गुरबंस सिंह बैंस और करमवीर सिंह की सेवाएं विजिलेंस ब्यूरो पंजाब को सौंपी गई हैं और सभी अधिकारियों को तत्काल अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment