छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, गली में सरेआम पिटाई; CCTV में कैद वारदात

- Advertisement -

जालंधर– जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके (गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने) में अकेली रह रही युवती के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले का युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर युवक और उसके परिवार वालों ने युवती को पीट दिया। लड़की को गली में भी पीटा गया जिसका सीन CCTV कैमरों में कैद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान जसलीन कौर के तौर पर हुई है। लोगों का कहना है कि युवती के माता-पिता की मौच हो चुकी है। माता-पिता की मौत के बाद युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वो डिप्रेशन में है। आरोप है कि इलाके के कुछ युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे और छेड़छाड़ करते थे। इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। दकोहा-नंगलशामा पुलिस का कहना है कि अभी मामला ध्यान में नहीं है।

गली में हुई मारपीट की सीसीटीवी फुटेज। - Dainik Bhaskarगली में हुई मारपीट की सीसीटीवी फुटेज।

गली में हंगामें के बाद घर से बाहर निकली महिलाएं।
गली में हंगामें के बाद घर से बाहर निकली महिलाएं।

युवती ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आए

बताया जा रहा है कि 27 नवंबर की शाम जब जसलीन कौर ने आए दिन होने वाली छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी युवक वरुण ने कथित तौर पर अपने परिवार के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर युवती के घर में घुस गए। इससे बाद उसे गली में लाया गया और वहीं पर मारपीट की गई।

CCTV फुटेज में दिखी मारपीट की तस्वीरें

इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में कथित तौर पर आरोपी वरुण, उसके पिता नरेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्य युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है।

Share This Article
Leave a comment