पंजाब-हिमाचल की तल्खी को लेकर बना डाला गाना, दिया भाईचारे का संदेश

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:-पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों के बीच चल रही तल्खी के बीच भाईचारे का संदेश देने के लिए पंजाबी गायक योर्स एचआर ने एक गाना बनाया है। ’’हिमाचल-पंजाब की परिवार साढ़ा, असी लड़ना नी पौणा प्यार हिक्का नाल बई’’ बोल से बनाया गया यह गाना कला रिकॉर्ड्स के बैनर तले यू-टयूब पर रिलीज कर दिया गया है। कला रिकॉर्ड्स मंडी की म्यूजिक कंपनी है जबकि गाना लिखने और गाने वाले योर्स एचआर पंजाब के रहने वाले हैं। गाने को हिमालयन स्ट्रिंग्स ने म्यूजिक दिया है। गायक योर्स एचआर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों के बीच तकरार की जो खबरें आई हैं, वह दोनों राज्यों के लिए चिंता की बात है क्योंकि यह दोनों राज्य आपस में पड़ोसी और भाई-भाई की तरह हैं।

योर्स एचआर ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के बीच की यह तल्खी बेवजह की है और इसे बढ़ावा देने की बजाए, हमें आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। गाने का उद्देश्य है कि दोनों राज्यों के लोग यह समझें कि उनके बीच की लड़ाई न केवल उनके रिश्ते को खराब कर रही है बल्कि उनके समाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल रही है। गाने में इस बात पर जोर दिया गया है कि कैसे दोनों राज्यों के लोग मिल-जुलकर प्यार और भाईचारे के साथ रह सकते हैं।

गायक ने कहा, “हमारा यही प्रयास है कि इस गाने के माध्यम से लोग इस बात को समझेंगे कि हमें विवादों से दूर रहकर एकजुटता के साथ रहना है।” गाना केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है जो यह बताता है कि पंजाब और हिमाचल के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहें। योर्स एचआर ने यह भी कहा कि यह गाना एक प्रतीक है, जो दर्शाता है कि संगीत के माध्यम से कैसे समाज में शांति और सद्भाव लाया जा सकता है। गाने का संदेश है कि हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सहयोग के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे न केवल हमारे राज्य बल्कि पूरा देश मजबूत हो सके।

गाना सुनने के लिए नीचे वीडियो देखे ,

Share This Article
Leave a comment