जालंधर में पराली से भरी ट्रॉली बनी आग का गोला, हाई वोल्टेज तारों से टकराते ही भड़की आग

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– जालंधर जिले के फिल्लौर के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की नीची तारों से टकराने के कारण पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। इस हादसे में पूरी ट्रॉली और पराली जलकर राख हो गई, जिससे करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिल्लौर के पास जगतपुर गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी ट्रॉली जलकर स्वाहा हो गई।
फिल्लौर में लगी आग। - Dainik Bhaskarफिल्लौर में लगी आग।

आग बुझाने पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
आग बुझाने पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी।

नीची तारों की वजह से हुआ हादसा

पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अमरदीप और फायर ब्रिगेड अधिकारी राजवीर ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जगतपुर गांव से होकर श्मशानघाट रोड की तरफ जा रही थी। सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारें काफी नीची थीं।

पराली की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ट्रॉली तारों की चपेट में आ गई। बिजली की तारों से उठी चिंगारी से पराली में तुरंत आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी ट्रॉली लपटों से घिर गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली के टायर भी धू-धू कर जलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।राहत और बचाव कार्य के दौरान हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रॉली को ऊपर उठाने और स्थिति को संभालने का प्रयास भी किया गया।

7 लाख का हुआ नुकसान

इस घटना में पराली और ट्रॉली पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुके हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित का करीब 7 लाख रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि समय रहते कदम उठाने से कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

Share This Article
Leave a comment