केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन साल पूरा होने पर हरिमंदिर साहिब में टेका माथा; बोले- पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या

- Advertisement -
Punjab Government

सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जाएंगे। वह वह एक रैली करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है।

अमृतसर । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल की 10 दिन की विपश्यना खत्म हो गई है। इसके बाद वे होशियारपुर के महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे।

दोपहर में अरविंद केजरीवाल पत्नी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात भी की। केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन साल पूरा होने पर हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। हम नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे। यह न्याय की लड़ाई है। गुरु महाराज से आशीर्वाद लेने आए हैं कि हम गरीबों की इसी तरह सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अपने 5 साल बतौर मुख्यमंत्री पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी पूरे करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज हमारी सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं। आज से तीन साल पहले मैंने कसम खाई कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे। उसी मकसद से सरकार प्लानिंग के साथ काम कर रही है। नशे के खिलाफ युद्ध चल रहा है। युवाओं को नौकरी दी जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मुहिम चलाई जा रही है। गुरु घर में आज हम फिर से आशीर्वाद लेने आए हैं।

वहीं, सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जाएंगे। वह वह एक रैली करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है। उनके दौरे पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे पंजाब में हस्तक्षेप बताया है।

Share This Article
Leave a comment