मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों और विशेष रूप से पंजाब में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को लाख-लाख बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में सरकार की ओर से कहा गया कि छठ पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, संयम और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करता है। पंजाब सरकार ने छठी मैया और भगवान सूर्य देव से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Share This Article
Leave a comment