BREAKING NEWS: आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत! मोहित के चौके से भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

- Advertisement -
अल अमीरात– भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में एक विकेट से हरा दिया। शनिवार को अल अमीरात में भारत ने 9वीं बार यह टूर्नामेंट में जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने 107 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 3 सिक्स लगाए। अब्दुल कादिर ने 80 रन की पारी खेली। भारत से काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 विकेट लिए।

जवाब में भारतीय टीम ने 49.6 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके लगाए। आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। आखिरी ओवर में मोहित ने चौका लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने 49 रन बनाए।

Share This Article
Leave a comment