महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए CM भगवंत मान की खास अपील: “घरवालों के कहने पर वोट न डालें, नेतृत्व करें”

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि वह खास तौर पर लड़कियों से यह आग्रह करने आए हैं कि वे राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सिर्फ घरवालों के कहने पर वोट डालने तक ही सीमित न रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में हमेशा अच्छे और ईमानदार चेहरों के लिए जगह होती है, इसलिए लड़कियां अपने आप को राजनीति के योग्य बनाएं और आगे आकर नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा और व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जनहित को प्राथमिकता मिलेगी। भगवंत मान ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे समाज सेवा और राजनीतिक जागरूकता को अपनाएं, ताकि देश और प्रदेश को एक नई दिशा दी जा सके। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि पंजाब की बेटियां अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से राजनीति में एक नई मिसाल कायम करेंगी।

Share This Article
Leave a comment