31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

- Advertisement -
Punjab Government

बजट सत्र 2025 की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी और दूसरा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा

नई दिल्ली, 18 जनवरी:

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में प्रेस रिलीज और सत्र का कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होगा। संसद सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी, जिसमें वह दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

 

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आठवें बजट को संसद में पेश करेंगी। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर के साथ समाप्त किया जाएगा।

 

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट सत्र होगा, जो कि सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा का केंद्र बनेगा।

Share This Article
Leave a comment