ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में सोनू सूद को किया तलब

- Advertisement -
Punjab Government

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘OneXBet’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अभिनेता सोनू सूद को तलब किया है। इस मामले में कल क्रिकेटर युवराज सिंह से भी पूछताछ की गई थी।

 

 

सितंबर 24, नई दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘OneXBet’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अभिनेता सोनू सूद को तलब किया है। इस मामले में कल क्रिकेटर युवराज सिंह से भी पूछताछ की गई थी। युवराज सिंह दोपहर 12 बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत बयान लिए गए।

 

 

 

इसी जांच के सिलसिले में इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी कल ED के समक्ष पेश हुईं और उनसे पूछताछ की गई। ED पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, टीएमसी की पूर्व सांसद व अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती, तथा अभिनेता अंकुश हाजरा से इस मामले में पूछताछ कर चुका है।

 

 

 

यह जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘OneXBet’ के संचालन से जुड़ी व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें करोड़ों रुपये की ठगी और भारी कर चोरी के आरोप लगे हैं। एजेंसी आगामी दिनों में और कई खिलाड़ियों, फिल्मी सितारों, ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों से पूछताछ कर सकती है।

Share This Article
Leave a comment