युद्ध नशियान विरुद्ध’ अभियान: जालंधर पुलिस का CASO ऑपरेशन, 13 हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी, 7 एफआईआर दर्ज, हेरोइन-शराब व मोटरसाइकिलें जब्त”

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर, 22 सितम्बर 2025: नशे के खिलाफ जारी जंग को और तेज़ करते हुए, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पुलिस आयुक्त श्रीमती धनप्रीत कौर के नेतृत्व में शहरभर में विशेष CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री संदीप शर्मा, एडीसीपी-1 श्रीमती अकरशी जैन, एडीसीपी-2 श्री हरिंदर सिंह गिल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में 13 चिन्हित हॉटस्पॉट्स जैसे रेलवे स्टेशन, अली मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, भार्गो कैंप, बस्ती शेख आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई। इस बड़े अभियान में 130 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और प्रत्येक हॉटस्पॉट की निगरानी एडीसीपी/एसीपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई।

 

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उनके घरों, वाहनों और आसपास के क्षेत्रों की सख्ती से तलाशी ली गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस ऑपरेशन में 32.2 ग्राम हेरोइन, 13,500 मिलीलीटर अवैध शराब और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर आसपास के नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

 

सीपी जालंधर ने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन इस बात का प्रमाण है कि पंजाब पुलिस शहर को नशा मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Share This Article
Leave a comment