नवरात्र में भक्ति का रंग : नवरात्र पर सजा मां त्रिपुरमालिनी दरबार : फूलों की सजावट, मां भक्तों की उमड़ रही भीड़

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर/जीवन भास्कर

जालंधर में नवरात्र में भक्ति का रंग देखते ही बन रहा है। शहर के श्री देवी तालाब मंदिर में स्थित पंजाब के एकमात्र श्री शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मां के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी हैं, और पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। श्री देवी तालाब मंदिर के अंदर सजा मां का दरबार। - Dainik Bhaskar

माता सती के 51 शक्तिपीठों में शामिल और पंजाब के जालंधर में स्थित मां त्रिपुरमालिनी श्री देवी तालाब मंदिर में विराजमान हैं। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आज मां त्रिपुरमालिनी को गुलाबी रंग के चमकीले वस्त्रों से सजाया गया। साथ ही मंदिर को फूलों से सजाया गया है। आज सुबह 5 बजे ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।

Share This Article
Leave a comment