कौन हैं रंजनी श्रीनिवासन?: क्यों रद्द किया  ‘ट्रम्प सरकार’ ने भारतीय छात्रा का वीजा, आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए?

- Advertisement -
Punjab Government

Who is Ranjani Srinivasan: अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन को झटका लगा है। ‘ट्रम्प सरकार’ ने हमास का समर्थन करने पर रंजनी श्रीनिवासन का वीजा रद्द कर दिया है।

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन को बड़ा झटका लगा है। ‘ट्रम्प सरकार’ ने हमास का समर्थन करने पर रंजनी का वीजा रद्द कर दिया है। वीजा निरस्त होने के बाद रंजनी ने अमेरिका छोड़ दिया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हिंसा और आतंकवाद का समर्थन करता है तो उसे देश में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

PHD करने के लिए मिला था रंजनी श्रीनिवासन को एडमिशन 

भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन को कोलंबिया विश्वविद्यालय में एफ-1 छात्र वीजा पर PHD करने के लिए एडमिशन मिला था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) का आरोप है कि श्रीनिवासन ‘हिंसा-आतंकवाद को बढ़ावा देने’ और हमास का समर्थन करने वाली गतिविधियों में शामिल थीं। हमास का समर्थन करने पर DHS ने 5 मार्च को रंजनी का वीजा निरस्त कर दिया। रंजनी ने 11 मार्च को अमेरिका छोड़ दिया है।

जानिए क्रिस्टी नोएम ने क्या कहा…

DHS की सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि अमेरिका में रहने और अध्ययन करने के लिए वीजा प्राप्त करना विशेषाधिकार है। जब आप हिंसा और आतंकवाद की वकालत करते हैं तो उस विशेषाधिकार को रद्द कर दिया जाना चाहिए। आपको इस देश में नहीं रहना चाहिए। मुझे कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक आतंकवादी समर्थक को स्व-निर्वासन के लिए CBP होम ऐप का उपयोग करते हुए देखकर खुशी हुई।

जानिए कौन हैं रंजनी

रंजनी श्रीनिवासन भारतीय मूल की छात्रा हैं। रंजनी कोलंबिया विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही हैं। रंजनी को प्रतिष्ठित फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में पहचान मिली है। रंजनी का अकादमिक प्रदर्शन उत्कृष्ट है। रंजनी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्बन प्लानिंग में एम.फिल की डिग्री प्राप्त की है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डिज़ाइन में मास्टर्स की पढ़ाई की है। भारत के CEPT विश्वविद्यालय से डिज़ाइन में बैचलर्स की डिग्री हासिल की। रंजनी का रिसर्च भारत के अर्ध-शहरी इलाकों में भूमि-श्रम संबंधों, राजनीतिक अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय राजनीति पर केंद्रित है।

Share This Article
Leave a comment