शब्द, नई दिल्ली, 19 सितंबर: जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई खेल 2026 का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ हो गया है, जिसमें भारत का लक्ष्य रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करने का है। एशियाई खेलों के इस 20वें संस्करण में 45 से अधिक देशों और क्षेत्रों के एथलीट 43 खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस बार इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 500 से अधिक एथलीट कर रहे हैं। इस भारतीय दल में 36 खेल विषयों के अंतर्गत 267 पुरुष और 232 महिला एथलीट शामिल हैं। इससे पिछले हांग्जो एशियाई खेलों में भारत ने 106 पदकों का शानदार आंकड़ा दर्ज किया था और चीन, जापान तथा दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा था।
