जालंधर के पॉश एरिया में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी भीषण टक्कर; मोटसाइकिल में लगी आग

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर। जालंधर में चुनमुन चौक के पास इस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

बाइक सवार युवक को आईं चोटें

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- रात को एक सफेद रंग की कार मॉडल टाउन की ओर से आ रही थी। इस दौरान जब कार चुनमुन चौक पर पहुंची तो वहां एक पल्सर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसा होने के तुरंत ही मोटरसाइकिल में आग लग गई।

देखते ही देखते आग की लपटे इतनी बढ़ गई की मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक को चोटें भी लगी है। जिसे इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया था। मौके पर जांच के लिए पहुंचे पीसीआर मुलाजिम ने कहा- हमें राहगीर द्वारा सूचना दी गई थी कि चुनमुन चौक में एक मोटरसाइकिल को आग लगी हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग को सूचना दी गई।

Share This Article
Leave a comment