जालंधर में तीन भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला:एक की हत्या, 2 भाई घायल

मृतक की फाइल फोटो और मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- Advertisement -
Punjab Government

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात 10:45 बजे रामा मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले सुच्ची पिंड में हुई। तीनों भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। मृतक की पहचान सुच्ची पिंड निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं भाई मुकेश कुमार और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंदीप सिंह खाना खाने के बाद सैर करता हुआ अपने भाई पवन की दुकान पर पहुंचा था। जहां तीनों भाई और उनके पिता जयराम बैठे बातें कर रहे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में साथियों सहित सवार होकर आए प्रिंस नामक युवक उनकी दुकान के पास ढाबे में बैठी एक महिला से पता पूछने लगा, जब मनदीप दुकान से बाहर निकला तो प्रिंस ने साथियों सहित मनदीप पर तेजधार हथियारों से वार करना शुरू कर दिया।

मनदीप को बचाने आए उसके भाई मुकेश और पवन पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। तीनों को खून से लथपथ देख आरोपी मौके से स्कॉर्पियो में फरार हो गए। पीड़ित पिता जयराम के मुताबिक अंधेरा होने के चलते कार का नंबर नहीं देखा जा सका।

घायल भाइयों को आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मंदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment