मुक्तसर और गुरदासपुर DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी: DC ऑफिस खाली कराए गए, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

- Advertisement -
Punjab Government
मोहाली – पंजाब में DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अभी तक गुरदासपुर और मुक्तसर के DC ऑफिस तक धमकी पहुंची तो तुरंत इन्हें खाली करा लिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सारा ऑफिस का इलाका सील कर लिया गया है। पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से किसी तरह के संभावित बम की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से यह ईमेल भेजी गई   है। फिलहाल अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है।

पुलिस जांच के बाद इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ कहेगी। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 9 बजे इस मेल का पता चला। इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद लुधियाना समेत कई जगहों पर कोर्ट कॉम्पलैक्स उड़ाने की भी धमकी मिली। हालांकि, सर्च में किसी तरह का कोई बम नहीं मिला था।

Share This Article
Leave a comment