पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन : कनाडा टूर पर गए थे सिंगर, शो कैंसिल

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर। मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। सिंगर खान साब इस वक्त कनाडा में शो के लिए गए हैं। मां की मौत की सूचना के बाद उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। वह पंजाब लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही मां सलमा प्रवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

मां के निधन के बाद खान साब का कनाडा में शो कैंसिल कर दिया गया है।
मां के निधन के बाद खान साब का कनाडा में शो कैंसिल कर दिया गया है।

धार्मिक और मिलनसार रहीं प्रवीण

सलमा प्रवीन को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह धार्मिक और मिलनसार रही हैं। वह अपने परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहीं। उनके निधन से परिवार में गहरा सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों का कहना है कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था और वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे।

Share This Article
Leave a comment