सर्च ऑपरेशन : पहलगाम हमले के 6 संदिग्धों की कोलंबो एयरपोर्ट पर तलाश

- Advertisement -
Punjab Government
पहलगाम/नई दिल्ली

भारतीय एजेंसियों के इनपुट के बाद श्रीलंका के भंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया गया कि पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े 6 संदिग्ध चेन्नई से श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान से कोलंबो पहुंचे। एजेंसियों को इनके प्लेन में सवार होने की सूचना मिली थी। लेकिन जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला।

उधर, भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। बंदरगाह और शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे। सरकार ने सभी डाक सेवाएं भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दीं।

Share This Article
Leave a comment