जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में आने वाले पर्यटकों और श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है,

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में आने वाले पर्यटकों और श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रियों का कश्मीर घाटी में प्रवेश दोपहर 4 बजे से रोक दिया गया है। कट ऑफ टाइम के बाद तीर्थयात्रियों को यात्री निवास में ठहराया जाएगा। कट ऑफ टाइम के बाद, किसी भी तीर्थयात्री वाहन को नवयुग सुरंग काजीगुंड से पहलगाम और बालटाल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमरनाथ तीर्थयात्रियों ने बताया कि आज सुबह हम जम्मू से निकले थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से हमें काजीगुंड में रोक दिया गया है और अब हमें एक रात के लिए काजीगुंड में यात्री नवाज कैंप में रखा गया है। खुर्शीद पदरू कुलगाम, 30 जून सुरक्षा कारणों से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को कट-ऑफ टाइम शाम 4 बजे के बाद काजीगुंड इलाके से श्रीनगर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। कुलगाम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डीडी न्यूज को बताया। उन्होंने कहा है कि यह परामर्श 28 जून से 19 अगस्त तक लागू रहेगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि पर्यटकों के वेश में घाटी में यात्रा करने वाले अपंजीकृत अमरनाथ तीर्थयात्रियों के मद्देनजर पुलिस ने यह सुरक्षा उपाय किए हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, “अपंजीकृत तीर्थयात्री, बिना आरआईएफडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) के यात्रा करने वाले और पर्यटकों के वेश में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को शाम 4 बजे के कट-ऑफ समय के बाद काजीगुंड क्षेत्र में नवयुग सुरंग से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” सुरक्षा कारणों से, अमरनाथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के वाहनों को काजीगुंड से शाम 4 बजे के बाद श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ट्रक और अन्य स्थानीय यातायात सामान्य रूप से चलते रहेंगे। अधिकारी ने आगे कहा कि शाम 4 बजे के बाद काजीगुंड में रोके गए तीर्थयात्रियों को वॉलनट फैक्ट्री काजीगुंड और एफसीआई मीरबाजार में यात्री निवास में ठहराया गया है। हालांकि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment