वायरल वीडियो : पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान ने गेंदबाज नसीम शाह का फोन ही तोड़ डाला, नुकसान से गेंदबाज का लटका मुंह

- Advertisement -
Punjab Government

mohammad rizwan video: पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान T20 टीम में वापसी की तैयारी कर रहे। प्रैक्टिस मैच के दौरान उनके शॉट से नसीम शाह का फोन टूट गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

mohammad rizwan video: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान इन दिनों T20 टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हैं। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान की T20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय अपनी बैटिंग पर और मेहनत शुरू कर दी है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले रिजवान ने प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया और मैच सिमुलेशन में शानदार फॉर्म में नज़र आए।

पाकिस्तान टीम के न्यूज़ीलैंड दौरे से पहले रिजवान, बाबर आज़म और नसीम शाह समेत कई खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस मैच खेले। इस दौरान एक मज़ेदार वाकया हो गया। रिजवान बैटिंग कर रहे थे और एक गेंद पर उन्होंने जोरदार शॉट मारा। गेंद सीधे स्टैंड्स में रखी नसीम शाह की कुर्सी पर जा लगी, जहां उनका फोन रखा हुआ था। नसीम कुछ कर नहीं पाए और उनके फोन की स्क्रीन टूट गई। सोशल मीडिया पर यह घटना खूब वायरल हो रही है। इसके बाद नसीम स्टैंड्स से ही रिजवान को खरी-खोटी सुनाने लगे और उनका मुंह लटक गया।

T20 में वापसी की तैयारी में रिजवान

रिजवान ने हाल ही में पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी की थी, लेकिन टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें T20 टीम से बाहर कर दिया और कप्तानी की ज़िम्मेदारी आगा सलमान को दे दी। हालांकि, रिजवान अभी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी T20 में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल पाकिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ खेल रही है, जहां वो 1-2 से पीछे चल रही। सीरीज़ का अगला मैच रविवार को खेला जाएगा।

Share This Article
Leave a comment