तराई क्षेत्र में आदमखोर भेड़ियों का आतंक: सरकार ने दिए मारने के आदेश, वन विभाग की टीमें सक्रिय**

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-सरकार ने राज्य के तराई क्षेत्र के ज़िलों में आदमखोर भेड़ियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्हें मारने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम उन घटनाओं के बाद उठाया गया है, जिनमें इन भेड़ियों ने कई ग्रामीणों पर हमला किया और कुछ की जान भी ले ली। वन विभाग की टीमें इस कार्य में जुट गई हैं और उन्होंने ड्रोन कैमरों की सहायता से छह में से चार भेड़ियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। शेष दो भेड़ियों की तलाश अभी भी Bahraich-लखीमपुर के घने जंगलों में जारी है। इन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, और उन्हें जंगलों में अकेले न जाने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बाकी बचे भेड़ियों को भी पकड़ लिया जाएगा, ताकि इन इलाकों में फैली दहशत का अंत हो सके।

Share This Article
Leave a comment