जम्मू-कश्मीर: भाजपा और आर.एस.एस. देश में नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं-राहुल गांधी

भाजपा
- Advertisement -
Punjab Government

जम्मू-कश्मीर/न्यूज नेटवर्क

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पूंछ पहुंचे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार और आरएसएस पर ताबड़तोड़ हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी (BJP)और RSS ने देश में नफरत और हिंसा फैलाने का काम किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके वैचारिक गुरु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश भर में (3 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा, ‘बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत और हिंसा फैलाने का काम करते हैं। वे जहां भी जाते हैं, जातियों, धर्मों, राज्यों और भाषाओं के बीच विभाजन पैदा करते हैं और संघर्ष भड़काने की कोशिश करते हैं।’

बीजेपी लोगों को बांटने का काम करती है :  राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने पहाड़ी और गुज्जर समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की है और दावा किया कि पार्टी की यह परियोजना विफल हो जाएगी। राहुल ने कहा कि नफ़रत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है। एक तरफ नफ़रत फैलाने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं।

कांग्रेस जोड़ने का काम करती है

राहुल ने कहा कि कांग्रेस सभी को एक साथ लाकर और सभी को उनके अधिकार देकर आगे बढ़ेगी। गांधी ने कहा, उनके लिए, हर कोई समान है और वे किसी को भी पीछे नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोग जो भी चाहते हैं और उनसे जो भी काम कराना चाहते हैं, वह संसद में किसी भी मुद्दे को उठाने के लिए तैयार हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों को केवल उन्हें निर्देश देने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a comment