जालंधर नगर-निगम के सफाई कर्मचारियों का ठेका सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन खत्म : मेयर विनीत धीर ने दिया आश्वासन, कहा-पंजाब सरकार के आगे कर्मचारियों की दिक्कतों को रखा जाएगा

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर- पंजाब के जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का ठेका सिस्टम के खिलाफ 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया। जालंधर मेयर विनीत धीर ने द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद कर्मचारियों द्वारा ये प्रदर्शन पोस्टपोन किया है।  धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के पास पहुंचे मेयर धीर ने कहा- टेंडर को 1 दिसंबर तक पोस्टपोन किया गया है। मेयर धीर ने कहा- पंजाब सरकार के आगे कर्मचारियों की दिक्कतों को रखा जाएगा।

28 को पंजाब कर्मचारी यूनियन करेगी मीटिंग

इसके बाद यूनियन ने कहा- मेयर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया है। इसे लेकर 28 नवंबर को राज्य स्तरीय मीटिंग की जाएगी। जिसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। ये मीटिंग जालंधर नगर निगम के ऑफिस में होगी। अगर सरकार द्वारा उनकी मांग नहीं मानी गई तो ये प्रदर्शन उग्र किया जाएगा।

बता दें कि करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के कारण शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। क्योंकि ये प्रदर्शन मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस के बाहर किया गया था, जोकि मेन चौक में है।

कर्मचारी यूनियन के सदस्य सन्नी सहोता ने कहा- पंजाब सरकार 143 करोड़ रुपए का टेंडर खोलने जा रही थी। यह कदम कर्मचारियों के रोजगार पर सीधा असर डालेगा। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सदियों से अपना काम कर रहे हैं, उन्हें निजी कंपनियों के माध्यम से 10-10 हजार रुपए की नौकरी देने की बात कही जा रही है। इन कंपनियों द्वारा ही कचरा संग्रहण का काम किया जाएगा।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन - Dainik Bhaskar

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

सहोता ने आगे बताया था कि इस फैसले के विरोध में आज एक दिन की हड़ताल की गई है, क्योंकि कल गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है। उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर 28 तारीख को पंजाब भर की सभी यूनियनों को नगर निगम में बुलाकर एक बैठक आयोजित की गई है। यदि तब तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पंजाब भर में एक निश्चित दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment