डीआरआई को मिली बड़ी सफलता:  मुंबई एयरपोर्ट पर 4.7 किलो कोकीन जब्त कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार,ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये

4.70 किलो ड्रग्स बरामद
- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली।  राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर विशेष अभियान के तहत 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन का मूल्य 47 करोड़ रुपये आंका गया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है। DRI अधिकारी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान में  डीआरआई की टीम ने कोलंबो से आई एक महिला यात्री को मुंबई एयरपोर्ट  पर रोका। उसके सामान की जाँच करने पर कॉफी पाउडर के नौ पैकेटों में सफेद रंग का पदार्थ छिपा हुआ पाया गया।

इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत कुल पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article
Leave a comment