अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार, असॉल्ट राइफल-13 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में तस्करों से बरामद हथियार।
- Advertisement -
Punjab Government
अमृतस​र– पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर टीम ने सीमा पार हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

बरामद किए गए हथियारों में 4 ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल हैं। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार पुलिस द्वारा बरामद असॉल्ट राइफल .30 बोर की है। इसके अलावा 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

13 पिस्तौलों में 4 ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

एसएसओसी अमृतसर में दर्ज की थी एफआईआर

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियारों की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

आपराधिक नेटवर्क को खत्म करेगी पुलिस

पुलिस तस्करी नेटवर्क के पीछे और आगे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment