लुधियाना में नशीली दवा से युवक की मौत का आरोप, मेडिकल स्टोर पर भड़के लोग; जमकर तोड़फोड़

- Advertisement -
Punjab Government
लुधियाना– लुधियाना शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब गुस्साए लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। लोगों का आरोप है कि इस दुकान से ली गई दवा के कारण एक 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना मंजीत मेडिकल शॉप की है। मृतक की पहचान साहिल टाकुर सैंपी राणा (27) के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और अपने पीछे एक 6 साल की मासूम बेटी छोड़ गया है।

दवा लेकर फैक्ट्री पहुंचा और अचानक गिर गया

जानकारी के अनुसार सैंपी इलाके में ही स्थित राणा निटवियर फैक्ट्री का मालिक है। आज दोपहर के समय वह मंजीत मेडिकल शॉप से दवा लेने गया था। बताया जा रहा है कि दवा लेने के बाद जैसे ही वह वापस फैक्ट्री पहुंचा वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

राम चैरिटेबल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

फैक्ट्री में सैंपी को बेसुध गिरता देख वहां मौजूद लोग और कर्मचारी उसे तुरंत इलाज के लिए पास के राम चैरिटेबल अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही सैंपी की मौत की खबर इलाके और उसके परिजनों तक पहुंची लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने मंजीत मेडिकल शॉप का घेराव कर लिया और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों का सीधा आरोप है कि मेडिकल स्टोर वाले की ओर से नशीली दवा के कारण ही सैंपी की जान गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment