दिलजीत के गांव में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार: मोगा से जुड़े आरोपी, मुंह बांधकर पहुंचे थे 4-5 युवक

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, शगनदीप सिंह निवासी मोगा जिले के रूप में हुई है।

इन सभी को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के आदेशों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

दिलजीत दोसांझ के पड़ोसी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार। - Dainik Bhaskarदिलजीत दोसांझ के पड़ोसी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार।

क्या था पूरा मामला…

  • दिलजीत दोसांझ का नहीं पड़ोसी का घर निकला: बता दें कि दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले 7 अक्टूबर को उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए थे। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ की नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी की थी।
  • दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था: पड़ोसी मुख्तियार ने बताया कि स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ गई थी। नींद खुली तो मैंने उन्हें डांटा। उन्होंने मुंह बांधे हुए थे। इसके बाद वे लोग यहां से निकल गए। जब मैं उठकर देखने गया तो दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था। नीचे उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम मेंशन किया हुआ था। उन्हें शायद यह पता नहीं था कि यह दिलजीत का घर नहीं है।
  • पांच से सात हजार रुपए का नुकसान हो गया: उन्होंने कहा था कि मैं दिहाड़ी करने वाला आदमी हूं। ये लोग मेरी दीवार खराब करके चले गए। इस वजह से मेरा पांच से सात हजार रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि दिलजीत का घर अगली ओर रोड पर है।
Share This Article
Leave a comment