विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर: AAP पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने अनमोल मान से की मुलाकात

- Advertisement -
Punjab Government

चंडीगढ़। पंजाब सरकार में विधायक पद से इस्तीफा देने और राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुकीं अनमोल गगन ने अब अपना फैसला बदल लिया है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने उनसे पारिवारिक माहौल में मुलाकात की और इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला सुनाया। मुलाकात के बाद अनमोल गगन ने पार्टी का फैसला स्वीकार कर लिया है। अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अनमोल गगन से पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया। अब वह पार्टी के साथ सक्रिय रूप से काम करती रहेंगी।

Share This Article
Leave a comment