नशे के सौदागरों पर एक्शन : नशा तस्कर की जायदाद पर चला बुलडोजर

- Advertisement -
Punjab Government

एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के गृह क्षेत्र में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने सुनाम में नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी सरताज सिंह चहल ने खुद अपनी देखरेख में नशा तस्कर के घर व दुकान को बुलडोजर से गिरवाया। यह इमारत सुनाम की नई अनाज मंडी परिसर के भीतर बनी हुई थी। एसएसपी पुलिस का दावा है कि इमारत की उसारी भी अवैध रूप से की गई थी और यहां से नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं जिसकी कई शिकायतें पुलिस के पास हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके। हालांकि इसी अनाज मंडी परिसर में अवैध रूप से निर्मित दर्जनों घर और इमारतों के समक्ष यह कार्रवाई बौनी दिखाई दी। इस माैके पर एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा, एसएचओ प्रतीक जिंदल, एसएचओ जतिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment