बटाला में पुलिस स्टेशन के पास धमाकों से इलाके में दहशत: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

- Advertisement -
Punjab Government

बटाला के किला लाल सिंह थाने में रविवार आधी रात के बाद धमाके की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने चाैकसी बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।

बटाला। बटाला में पुलिस स्टेशन के पास देर रात धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन जारी है। रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे बटाला के थाना किला लाल सिंह के पास धमाके हुए हैं। धमाकों की आवाज से आस पास के लोगों में दहशत का माहाैल है।

इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है। डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां विपन कुमार और थाना प्रभारी प्रभजोत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।  जानकारी के अनुसार, बब्बर खालसा समर्थकों ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। दावा है कि राॅकेट लांचर से ये हमला किया गया था। बब्बर खालसा के समर्थकों ने इसे पीलीभीत एनकाउंटर का बदला बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है।
Share This Article
Leave a comment