पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें खोखे का मालिक भी शामिल है।


दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी
नगर निगम की टीम ने विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी रखी और मौके से 2 खोखे हटाए। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक महिला भी पत्थर फेंकती नजर आ रही है। दूसरी ओर इलाके के लोग भी जवाब में पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं।

बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप
लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने खोखे हटाने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि अवैध कब्जों की शिकायत के बाद निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने यहां अवैध झुग्गियां भी बना रखी हैं।
पुलिस बोली- बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने 2 खोखे हटाए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव किया। पुलिस ने एक महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

