पंजाब की राजनीति में खलबली: मजीठिया की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई आपत्तिजनक तस्वीरें, दावा किया ये तस्वीरें पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री की

- Advertisement -
Punjab Government

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर 4 तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से 3 तस्वीरों में एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में एक महिला के साथ दिख रहा है। मजीठिया ने दावा किया है कि ये तस्वीरें पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर जल्द इसकी वीडियो भी जारी करने की बात कही। मजीठिया ने इस मामले को सेल्फीकांड नाम दिया है। हालांकि, ये तस्वीरें मंत्री रवजोत सिंह की ही हैं, इस बात की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।  इधर, मजीठिया की पोस्ट के बाद मंत्री रवजोत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने लिखा- विपक्ष के नेताओं ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दी हैं। कुछ नेता मेरी पूर्व पत्नी के साथ मेरी निजी तस्वीरों को AI से सहारे एडिट कर सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। यह हरकत नीचता की हद से भी आगे है।

मजीठिया की ओर से जारी तस्वीरों में व्यक्ति और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं।
मजीठिया की ओर से जारी तस्वीरों में व्यक्ति और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं।

बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रात 8 बजकर 48 मिनट पर 4 तस्वीरें शेयर कीं। इनमें 3 आपत्तिजनक और एक फोटो CM भगवंत मान के साथ मंत्री रवजोत सिंह की है। इनके साथ मजीठिया ने पंजाबी भाषा में लिखा- AAP सरकार के एक और मंत्री का कारनामा। बेटियों-बहनों की इज्जत के साथ खेलने वाले हवस के पुजारी मंत्री का कारनामा। अगर थोड़ी शर्म है AAP पंजाब सरकार को, अरविंद केजरीवाल को, CM भगवंत मान को तो तुरंत उक्त मंत्री को डिसमिस कर पार्टी से निकालो। इंसानियत के नाम पर धब्बा। शर्म करो शर्म… # सेल्फी कांड।

इसके करीब 24 मिनट बाद 9 बजकर 12 मिनट पर मजीठिया ने इन्हीं बातों को अंग्रेजी में भी लिखकर पोस्ट   किया। बिक्रम मजीठिया ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि उनके पास इस मामले का वीडियो भी है और वह जल्द ही उस वीडियो को भी जारी करेंगे।

मजीठिया की दोनों पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट…

विक्रम मजीठिया ने पहली पोस्ट 8 बजकर 48 मिनट पर की। इसे पंजाबी में लिखा गया है।
मजीठिया ने 9 बजकर 12 मिनट पर दूसरी पोस्ट की, जिसे अंग्रेजी में लिखा।
  • मजीठिया की पोस्ट के बाद मंत्री रवजोत सिंह ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा- लुधियाना उपचुनाव में AAP की शानदार जीत होते देख विपक्ष इतना बौखला गया है कि उसके नेताओं ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दी हैं। इनके कुछ नेता मेरी पूर्व पत्नी के साथ मेरी निजी तस्वीरों को AI से सहारे एडिट कर सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं।
  • मंत्री ने आगे लिखा- इन्होंने मुझे निशाना इसलिए बनाया है, क्योंकि मैं एक दलित परिवार से आता हूं और पंजाब की जनता ने इनकी गुंडागिरी और भ्रष्ट राजनीति को ठुकराकर मुझे चुना है। यह हरकत सिर्फ मेरी नहीं, एक महिला की भी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और समाज में महिलाओं के प्रति इनकी असली सोच को उजागर करती है। यह सिर्फ निजी हमला नहीं, यह जातीय और राजनीतिक साजिश है।
  • रवजोत ने पोस्ट में लिखा- लुधियाना उपचुनाव से ठीक 2 दिन पहले मेरी हूबहू एडिट साबित करती है कि इनके दिलों में AAP से बुरी तरह हार का डर कितना गहरा बैठा है। मैं इस घटिया साजिश के लिए इनके खिलाफ और इनके फैलाने वाले हर शख्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर FIR दर्ज करा रहा हूं। FIR भी करवाऊंगा और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।
  • मंत्री ने लिखा- मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ इतनी घिनौनी हरकत करने वाले किसी भी शख्स को बख्शूंगा नहीं। जनता से मेरी अपील है, आम आदमी पार्टी पर भरोसा रखें और ऐसे गिरे हुए नेताओं के फैलाए झूठ और गंदगी से सावधान रहें। हम सच्चाई और जनसेवा की राजनीति करते हैं, और करते रहेंगे।

मंत्री की पोस्ट पर मजीठिया का पलटवार

मंत्री की पोस्ट पर बिक्रम मजीठिया ने जवाब दिया है। बिक्रम ने कहा है कि जात-पात का प्रयोग ना किया जाए। उनकी ये तस्वीर किसके साथ है, ये उन्होंने डिस्क्लोज नहीं किया। लेकिन रवजोत ने खुद इसे डिस्कलोज कर दिया। डॉ. रवजोत मंत्री हैं, विधायक हैं। वे ऑनरेबल पद पर हैं, लेकिन ये काम ऑनरेबल नहीं हैं। व्यवहार भी ऑनरेबल रखो।

लुधियाना वेस्ट में 19 को वोटिंग

बता दें कि 19 जून को लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए सभी पार्टियों की ओर से जोरदार प्रचार किया। मंगलवार शाम को प्रचार थम गया। अब मजीठिया ने मंत्री के नाम से फोटो शेयर कर पंजाब की राजनीति में खलबली मचा दी है।  राजनीति के जानकारों का कहना है कि ये तस्वीरें शेयर कर मजीठिया ने वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इससे AAP उम्मीदवार की ओर वोटरों का रुझान कम हो सकता है। गौरतलब है कि AAP ने इस सीट पर उद्योगपति व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और SAD ने परोपकार सिंह घुम्मण को मैदान में उतारा है।

Share This Article
Leave a comment