दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका : ब्लास्ट में 8 की मौत, 24 घायल, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं; दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट

- Advertisement -
Punjab Government

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल
गईं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment