जालंधर में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही बच्चियों को ऑटो ने कुचला, CCTV फुटेज आया सामने; लोगों ने ऑटो पलटाकर निकाला 

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर– जालंधर के वेस्ट हलके में ऑटो ड्राइवर ने स्कूल जाती बच्चियों को कुचल दिया, जिससे दोनों बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दो बच्चियां गली से स्कूल जाती दिख रही हैं। जैसे ही बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ ऑटो के पास से गुजरती है तो अचानक ऑटो चल देता है और बच्चियों को कुचल देता है।

इस दौरान छोटी बच्ची के सिर और धड़ के ऊपर से ऑटो का अगला और फिर पिछला टायर निकल जाता है। गली में शोर मचते ही लोग मौके पर पहुंचते हैं और आटो को पलटाकर बच्चियों को बाहर निकालते हैं।

घटना के बाद ऑटो चालक वहां से निकल जाता है। सामने आए सीसीटीवी में नजर आता है कि दोनों बच्चियां हादसे के बाद बुरी तरह सहम जाती हैं। लोग उनको हौसला देते हैं। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को नहीं दी है और न ही ऑटो ड्राइवर के खिलाफ शिकायत की गई है। बस्ती बाबा खेल थाने में जब घटना के संबंध में पूछा गया तो पुलिस का कहना था कि इस तरह के किसी हादसे की कोई सूचना किसी ने नहीं दी है।

जानें CCTV में क्या दिख रहा है

  • बच्चियों के सामने से एक ऑटो निकलता है, दूसरा कुचल देता है- स्कूल की वर्दी में दो बच्चियां गली से जाती दिखाई देती हैं। बड़ी बहन छोटी को पकड़कर गली के एक साइड से गुजर रही होती है। इस दौरान उनके सामने से एक आटो गुजरता है। इससे वो थोड़ा और साइड में होती हैं। इसी दौरान पहले से खड़ा एक आटो चल देता है जिससे बच्चियां नीचे आ जाती हैं।
  • ऑटो वाला रुका नहीं, टायर ऊपर से निकला- जैसा ही बच्चियों को आटो की टक्कर लगती है वो गली में गिर जाती हैं। गिरते ही वो चीखती हैं लेकिन ऑटो वाला जब तक ब्रेक लगाता है, उसका अगला पहिया छोटी बच्ची के ऊपर से निकल जाता है। इस बीच बड़ी बच्ची भी पिछले टायरों के बीच आ जाती है।
  • पीठ पर बैग होने से रुक गया ऑटो- जैसे ही बच्चियों के ऊपर से ऑटो का अगला पहिया गुजरा और पीछे वाला पहिया ऊपर चढ़ने लगा तो बच्चियों की पीछ पर टंगा बेग टायरों के नीचे आ गया जिससे पिछला पहिया पूरा क्रास नहीं हो पाया और बच्चियों की जान बच गई।
  • ऑटो को लोगों ने पलटाया और बाहर निकाला- जैसे ही लोगों ने बच्चियों की चीख सुनी तो गली से निगल रहे लोग तुरंत एकत्रित हो गए और ऑटो को पलटा दिया। कुछ लोगों ने तुरंत बच्चियों को बाहर निकाला। बड़ी वाली बच्ची लंगड़ाते हुए बाहर निकलती है और छोटी वाली को लोग बाहर निकालकर पूछते हैं कि दोनों ठीक हैं न।
Share This Article
Leave a comment