राहुल गांधी की नागरिकता मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार करेगी जवाब दाखिल

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम सुनवाई होगी। इस मामले में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता है, जो संविधान के अनुरूप नहीं है। इससे उनकी भारतीय नागरिकता पर सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वह अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा 24 मार्च तक पेश करे। आज केंद्र सरकार को इस संबंध में अपना जवाब दाखिल करना है। यह मामला राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर पहले भी विवाद उठते रहे हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक कंपनी में डायरेक्टर रहते हुए वहां की नागरिकता ली थी, जो नियमों का उल्लंघन है। वहीं, कांग्रेस पार्टी इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र करार दे रही है। आज की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि कोर्ट का रुख इस मामले में आगे की दिशा तय कर सकता है।

Share This Article
Leave a comment