हाल ही में जब ए.आर. रहमान विदेश से वापस आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उनके सीने में दर्द हुआ। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द हुआ था। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था।