AR Rahman: म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती, सीने में दर्द की थी शिकायत

 हाल ही में जब ए.आर. रहमान विदेश से वापस आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उनके सीने में दर्द हुआ। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द हुआ था। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था।

ए.आर. रहमान का चल रहा इलाज

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी गहन निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अस्पताल से घर आएंगे।

पहले गर्दन में फिर सीने में दर्द हुआ

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ए.आर. रहमान जब विदेश से वापस आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ। इससे एक हफ्ते पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन करने को कहा था।

पत्नी से अलग हुए ए.आर. रहमान

नवंबर 2024 में ए.आर. रहमान तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला किया था। सायरा बानो ने भी कहा कि अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से वह अगल हो रही हैं, हालांकि वह रहमान का सपोर्ट करती रहेंगी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रहीमा, खदीजा और अमीन।

ए.आर. रहमान का काम

ए.आर. रहमान की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली तमिल फिल्म ‘कधलिक्का नेरामिल्लई’ और दूसरी ‘छावा’ है। संगीतकार के पास कई भाषाओं में कई परियोजनाएं हैं, जिनपर काम हो रहा है। उनकी ‘ठग लाइफ’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में कमल हासन हैं। यह फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्में हैं।

Share This Article
Leave a comment