रमजान से पहले पाकिस्तान में दहशत: मदरसे में बम धमाका, 5 की मौत

- Advertisement -
Punjab Government

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के अकोरा खट्टक जिले में स्थित प्रो-तालिबान मदरसे ‘जामिया हक्कानिया’ की मस्जिद में बम धणाका हुआ है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार (28 फरवरी) को एक मदरसे के भीतर बम धमाका हुआ है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह धमाका रमजान से ठीक पहले हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

कहां हुआ धमाका?

यह विस्फोट अकोरा खट्टक जिले में स्थित प्रो-तालिबान मदरसे ‘जामिया हक्कानिया’ की मस्जिद में हुआ। स्थानीय पुलिस अधिकारी अब्दुल राशिद ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच जारी है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जामिया हक्कानिया मदरसा अफगान तालिबान से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए जांच की जा रही है कि यह हमला किस उद्देश्य से किया गया।

 

 

Share This Article
Leave a comment