भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा: दिल्ली विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग पर कैग रिपोर्ट पेश

- Advertisement -
Punjab Government

Delhi Assembly Session: विधानसभा सदन में स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। इस दौरान भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा और स्वास्थ्य मॉडल की खामियां निकालीं।

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है। आज विधानसभा सदन में सत्र का चौथा दिन था और आज सत्र दो बजे से शुरू हुआ। विधानसभा सदन में आज दूसरी रिपोर्ट पेश हुई। सीएम रेखा गुप्ता ने सीएजी रिपोर्ट पेश की। ये सीएजी रिपोर्ट सार्वजनिक पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर थी। हालांकि इस दौरान भी 25 फरवरी को निलंबित किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक सदन से बाहर रहे।

Contents
Delhi Assembly Session: विधानसभा सदन में स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। इस दौरान भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा और स्वास्थ्य मॉडल की खामियां निकालीं।नाम बदलने में कोई बुराई नहींस्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट का किया खुलासा सदन में आतिशी के पत्र को लेकर बोले विजेंद्र गुप्तासीएजी रिपोर्ट पर भाजपा विधायक कर रहे चर्चाकरोड़ों से ज्यादा का घोटाला उजागरसीएम ने पेश की स्वास्थ्य क्रांति की सीएजी रिपोर्टमोहल्ला क्लीनिक के नाम पर लोगों को ठगा गयासदन में उठा सीएजी रिपोर्ट लीक का मामलासदन में प्रवेश न मिलने पर विधानसभा के बाहर हंगामाशराब नीति के बाद स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेशस्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्या बोले मनजिंदर सिंह सिरसा

भाजपा विधायकों ने सीएजी की हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट पर चर्चा की। इस दौरान कहा गया कि ये स्वास्थ्य विभाग की कैग रिपोर्ट का पहला पार्ट है। इसका दूसरा पार्ट बाद में पेश किया जाएगा। वहीं सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान 25 फरवरी को निलंबित हुए आम आदमी पार्टी के विधायक भी सदन में मौजूद रहेंगे।

नाम बदलने में कोई बुराई नहीं

दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी, नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ और मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुर रखने का प्रस्ताव रखा गया। इसको लेकर प्रवेश वर्मा ने कहा कि कुछ क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग उठ रही हैं। उनके नाम जरूर बदले जाएंगे, नाम बदलने में कोई बुराई नहीं है। मुगलों ने हमारी संस्कृति को रौंदा है, जिसे हम वापस लेकर आएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट का किया खुलासा 

पंकज सिंह ने कहा कि ‘आज विधानसभा में दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे पर कैग की रिपोर्ट पेश की। आप सरकार ने केवल घोटाले किए हैं। यहां तक ​​कि जब दुनिया में कोविड-19 महामारी फैली, तब भी उन्होंने घोटाले किए। इन घोटालों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

सदन में आतिशी के पत्र को लेकर बोले विजेंद्र गुप्ता

आज सुबह नेता विपक्ष आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखा, जिसको लेकर विजेंद्र गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ‘आतिशी ने मुझे पत्र लिखा और वो दुष्प्रचार कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि LG के अभिभाषण में विपक्ष का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना रहा। उन्होंने पहले दिन भी विधायक शपथ के दौरान हंगामा किया। उन्होंने नियम 277 का जिक्र करते हुए कहा कि सदन की सेवा से निलंबित किए गए सदस्य सदन के परिसर में प्रवेश करने से और समिति की कार्यवाइयों से वंचित रहेंगे।

हालांकि अध्यक्ष से प्रार्थना करने पर विशेष परिस्थिति में आने की अनुमति देंगे। वो काम कर के सदन परिसर से बाहर चले जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद ऐसे सदन का गठन हुआ है, जहां पर सदन की गरिमा, मान्यता और सदस्य की भावना का दायित्व है। जो लोग सदन की गरिमा का उल्लंघन करेंगे, उन पर नियम के खिलाफ एक्शन होगा।

सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा विधायक कर रहे चर्चा

दिल्ली विधानसभा सदन के पटल पर स्वास्थ्य सुविधाओं की सीएजी रिपोर्ट पेश हो चुकी है। सभी भाजपा विधायक एक-के बाद एक पॉइंट्स पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में उपकरणों की कमी, स्टाफ की कमी और दवाइयों की कमी पर चर्चा की गई। साथ ही विज्ञापन में खर्च और एंबुलेंस में सुविधाओं की कमी पर चर्चा हुई।

करोड़ों से ज्यादा का घोटाला उजागर

दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे का पहला पार्ट पेश हो गया है। वहीं इसका पार्ट टू सोमवार को सदन में पेश हो सकता       है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में COVID महामारी का ‘घोर’ कुप्रबंधन किया। केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया 787.91 करोड़ रुपये में से मात्र 582.84 करोड़ रुपये का उपयोग किया। जनता को सुविधाएं नहीं दी गईं और कोविड के समय ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका।

सीएम ने पेश की स्वास्थ्य क्रांति की सीएजी रिपोर्ट

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में सीएजी की दूसरी रिपोर्ट पेश की। उन्होंने सदन के सामने स्वास्थ्य सेवा और प्रबंधन के घोटालों की रिपोर्ट पेश की। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में आने के लिए विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे हैं।

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर लोगों को ठगा गया

नागलोई से भाजपा विधायक मनोज शौकीन ने कहा कि ‘मोहल्ला क्लीनिक में गुंडागर्दी होती है और वहां जानवर घूमते हैं। इसकी बहुत सी तस्वीरें हमारे पास हैं। कई मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर भी नहीं बैठते। इलाज सही से नहीं होता। मोहल्ला क्लीनिक की जांच करानी चाहिए। आप सरकार ने दिल्ली की जनता का पैसा बर्बाद किया है।’

सदन में उठा सीएजी रिपोर्ट लीक का मामला

विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन में सीएजी की दूसरी रिपोर्ट पेश होने से पहले ही मीडिया में स्वास्थ्य सेवाओं की सीएजी रिपोर्ट पहुंच गई है। इस पर सदन में मौजूद विधायकों ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट लीक की गई है। इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सदन में रिपोर्ट पेश होने के बाद ही जनता तक रिपोर्ट पहुंचे।

सदन में प्रवेश न मिलने पर विधानसभा के बाहर हंगामा

दिल्ली विधानसभा में विपक्षी नेताओं को प्रवेश न देने के कारण सदन के बाहर हंगामा देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी की गाड़ी रोकी है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस MLA की गाड़ियों और मीडिया को विधानसभा के अंदर नहीं आने दे रही है।

शराब नीति के बाद स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश

बता दें कि सदन में लंबे समय से लंबित पड़ी सभी 14 सीएजी रिपोर्ट्स को सदन में पेश किया जाना है। सबसे पहले सदन में कथित शराब घोटाले की सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। इसमें पाया गया कि केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति के तहत दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ। वहीं बीते दिन सदन में सीसीटीवी कैमरा घोटाला चर्चा का विषय रहा। उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं आज सदन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट पेश होने वाली है। हालांकि बीते दिन की तरह आज के सत्र के दौरान भी विपक्ष के सदन में प्रवेश करने को लेकर टकराव देखने को मिल सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्या बोले मनजिंदर सिंह सिरसा

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पेश होने वाली सीएजी की दूसरी रिपोर्ट को लेकर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा ‘ सदन में सीएजी की दूसरी रिपोर्ट पेश होने जा रही है। ये रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं के कुप्रबंधन के भ्रष्ट चेहरे को उजागर करेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि इस कैग रिपोर्ट के जरिए पता चलता है कि तत्कालीन आप सरकार ने जनता का पैसा लूटा है और अस्पतालों की कमियों को पूरा नहीं किया है। अगली सीएजी रिपोर्ट में स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment