11 बजे तक नहीं हुई वोटिंग, ग्रामीणों ने इसलिए किया मतदान का बहिष्कार

- Advertisement -
Punjab Government

UP Lok Sabha Election: 2024 Voting Live

यूपी के रामपुर के पटवाई थाना इलाके के निस्बा गांव में सुबह से वोटिंग बंद है। गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। पूरे गांव की सड़क खराब पड़ी हुई है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। इस कारण कोई यहां अपनी बरात लाना नहीं चाहता। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले सड़क पर बात होगी। इसके बाद वोट दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। मतदान केंद्र में तैनात अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ ग्राम प्रधान पति और प्रधान का ही वोट पड़ा है। बाकी किसी ने कोई वोट नहीं डाला है।

Share This Article
Leave a comment